बंगाली फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी टीएमसी में शामिल
कोलकाता
बंगाली फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। इस दौरान पार्टी के नेता पार्थ मुखर्जी और सुब्रता मुखर्जी मौजूद रहे। सायंतिका बनर्जी से पहले टेलीविजन और फिल्मों के कई बड़े विधानसभा चुनावों को देखते हुए टीएमसी और बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद सायंतिका बनर्जी ने कहा, 'यह कोई नया फैसला नहीं है, मैं हमेशा से दीदी के साथ थी।' जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह भी इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी? तो उन्होंने कहा, 'यह दीदी (ममता बनर्जी) पर निर्भर करता है।
मैं यहां उन्हें मजबूत करने के लिए आई हूं।' उनके साथ काम करने वाले कुछ कलाकारों के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं, लेकिन मैं दीदी के साथ थी और हमेशा रहूंगी।' कुछ हफ्ते जाने माने बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता समेत बंगाली फिल्म जगत के कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हुए थे। यश दासगुप्ता को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने पार्टी की शपथ दिलाई थी। बहरहाल दोनों ही बड़ी पार्टियों में कई बड़े नामों का आना जाना जारी है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। राज्य में 27 मार्च विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव आठ चरणों में होगा और 2 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पाठको की राय